HomeTechMigraine Therapy : बिना दवा के माइग्रेन गायब! महिला के वायरल ट्रिक...

Migraine Therapy : बिना दवा के माइग्रेन गायब! महिला के वायरल ट्रिक ने लोगों को चौंकाया, जानें क्या है ये बोतल थेरेपी

Date:

Related stories

नई दिल्ली। Migraine Therapy : माइग्रेन से राहत पाने के लिए जहां लोग महंगी दवाइयों और इलाज का सहारा लेते हैं, वहीं एक महिला का घरेलू तरीका सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है। महिला का दावा है कि उसने सिर्फ एक बोतल का उपयोग कर सिर दर्द को मिनटों में छूमंतर कर दिया।

Migraine Therapy : दरअसल, इस वायरल ट्रिक में महिला ने ठंडे पानी से भरी बोतल को अपने माथे पर कुछ देर के लिए रखा और कुछ ही मिनटों में माइग्रेन का दर्द पूरी तरह गायब हो गया। यह ट्रिक इतना असरदार बताया जा रहा है कि माइग्रेन से पीड़ित लोग इसे आज़माने में जुट गए हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंडी चीज़ें सिर की नसों पर दबाव कम कर सकती हैं, जिससे दर्द में राहत मिलती है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि इसे कोई स्थायी इलाज न समझें, लेकिन ये एक आसान और बिना दवा वाला उपाय जरूर हो सकता है।

सोशल मीडिया पर #BottleTherapy ट्रेंड कर रहा है, जिसमें हजारों लोग इस ट्रिक को अपनाने के बाद अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। माइग्रेन जैसी तकलीफ में यह एक नई आशा की किरण बनकर उभरी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here