Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी : बोरगांव में...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी : बोरगांव में वेबकास्ट कार्यक्रम में जिले के किसान हुए शामिल

0
110

रामकुमार भारद्वाज/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : फरसगांव। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को 20वीं किस्त का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, बोरगांव में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों से आए किसानों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Read More : बाइक सर्विसिंग में ठगी से बचना है तो ध्यान रखें ये 5 ज़रूरी बातें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वेबकास्ट के माध्यम से इस किस्त को राष्ट्रव्यापी रूप से जारी किया। उन्होंने 9.80 करोड़ किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की 22 हजार करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर किसानों को “अन्नदाता” की संज्ञा देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं चार प्रमुख स्तंभ हैं और सरकार की प्राथमिकता इन्हें सशक्त बनाना है।

Read More : Land for Job Scam Case : लालू यादव के वकील ने कोर्ट में कहा – “CBI पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है”

बोरगांव में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीर बदेशा ने योजना की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए जैविक खेती की ओर किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक संबल का कार्य कर रही है

कार्यक्रम में तिलहन फसलों के प्रोत्साहन और फसल विविधिकरण की आवश्यकता पर ज़िला पंचायत सदस्य तरुण साना ने बल दिया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार मरकाम ने प्राकृतिक और जैविक खेती की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

Read More : छत्तीसगढ़ बना मुफ्त इलाज का हब : आयुष्मान योजना में देशभर में चौथे स्थान पर, 78 लाख लोगों को मिला लाभ

वहीं कृषि उपसंचालक डी.पी. टांडे ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नवाचार अपनाने की सलाह दी। वैज्ञानिक डॉ. हितेश कुमार मिश्रा ने गौ आधारित जैविक कीटनाशकों, रोगनाशकों और घनजीवामृत निर्माण की विधियों पर जानकारी दी। डॉ. प्रिया सिन्हा ने जैविक खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों की भूमिका को समझाया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष मानकुराम, पूर्वी बोरगांव की सरपंच चंद्रकला, सोमादास, धनराज पांडे, प्रवीण राव, प्रवीण पांडे, मुन्नालाल नेताम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share The News
Previous articleपुरी की नाबालिग पीड़िता की दिल्ली एम्स में मौत, आरोपी अब भी फरार
Next articleभारत को स्पेन से मिला अंतिम C-295 सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान, वायुसेना की सामरिक क्षमता में बड़ा इजाफा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here