Sandhya Nayak 10th Topper: 10वीं में 594 अंक लेकर टॉपर बनीं संध्या नायक, डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना

Sanjay Sahu
Sandhya Nayak 10th Topper

Sandhya Nayak 10th Topper: महासमुंद : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल महासमुंद जिले की संध्या नायक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर मिसाल कायम की है। उन्होंने 600 में से 594 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Sandhya Nayak 10th Topper: संध्या नायक महासमुंद जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जितेंद्र नायक किसान हैं, जबकि मां गीता नायक गृहिणी होने के साथ खेती-किसानी में भी सहयोग करती हैं। संध्या ने अपनी पढ़ाई एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुन्दा से पूरी की है। उनकी सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Sandhya Nayak 10th Topper: रिजल्ट आने के बाद जब संध्या से उनकी पढ़ाई को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वे रोजाना स्कूल के बाद करीब 5 घंटे नियमित और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वे घर के कामों में भी हाथ बंटाती थीं, जिससे उनका समय प्रबंधन और मजबूत हुआ।

Sandhya Nayak 10th Topper: अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर संध्या काफी स्पष्ट हैं। उन्होंने बताया कि वे आगे चलकर CGPSC की तैयारी करना चाहती हैं और डिप्टी कलेक्टर बनना उनका सपना है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *