major action Durg : दुर्ग। नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से ₹4,74,500 मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है, जिसमें 28 पेटी देशी शराब और एक पुराना टाटा सफारी वाहन शामिल है।
पड़ोसी राज्य से लाई जा रही थी शराब
थाना प्रभारी नंदिनी नगर के निर्देशन में पुलिस को 29 नवंबर को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पड़ोसी राज्य से एक पुराना टाटा सफारी वाहन (क्रमांक अज्ञात) में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब धमधा मार्ग से नंदिनी-खुंदिनी होते हुए नंदिनी नगर लाई जाने वाली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन आते दिखा, जिसे पुलिस ने रोक लिया।
major action Durg :
₹1.34 लाख की देशी शराब ज़ब्त
तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन के भीतर 28 पेटी देशी शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,34,400 आंकी गई है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों— नरेश कुर्रे, लवकेश उर्फ बबलू, आर्यन कुमार लहरे और प्रभू बारले — को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को दीगर राज्य (पड़ोसी राज्य) से लाकर स्थानीय स्तर पर खपाने की योजना बना रहे थे।
major action Durg :
ज़ब्त मशरूका का विवरण
पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोग किए गए निम्नलिखित सामान जब्त किए:
-
देशी शराब: 28 पेटी (कीमत ₹1,34,400)
-
वाहन: एक पुरानी टाटा सफारी (अनुमानित कीमत ₹3,00,000)
-
मोबाइल फोन: 4 स्मार्टफोन (कीमत ₹25,000)
-
नगद राशि: ₹15,100
-
कुल ज़ब्त मशरूका का मूल्य: ₹4,74,500
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।











