HomeChhattisgarhRaipur Crime News: भाठागांव में चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार: विवाद...

Raipur Crime News: भाठागांव में चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार: विवाद के दौरान युवक पर किया वार; हथियार बरामद

Date:

Related stories

Raipur Crime News: रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव क्षेत्र में युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कूष सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद किया है।

Raipur Crime News: विवाद के दौरान चाकू से किया हमला

Raipur Crime News: पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को ताराचंद साहू ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भाठागांव इलाके में उनके भतीजे दुश्यंत साहू का कूष सोनकर के साथ विवाद हो रहा था।

जानकारी मिलने पर ताराचंद मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने दुश्यंत को जान से मारने की धमकी दी और जेब से धारदार चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को तत्काल मामले की जानकारी दी गई। डीसीपी पश्चिम रॉबिंसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी, घायल युवक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया।

Raipur Crime News: आरोपी से चाकू बरामद

Raipur Crime News: पुलिस ने आरोपी कूष सोनकर पिता संतोष सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी त्रिभूर्ति चौक, जागृति स्कूल के पास भाठागांव, रायपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 374/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here