Thursday, May 7, 2026
36.1 C
Raipur

Contaminated Water Crisis : छिंदवाड़ा में ‘इंदौर’ जैसे हालात: राज टॉकीज क्षेत्र में गटर के पानी की सप्लाई, लोगों का फूटा गुस्सा।

Contaminated Water Crisis : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब छिंदवाड़ा से भी वैसी ही डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। शहर के वार्ड नंबर 30, राज टॉकीज क्षेत्र में पिछले कई महीनों से नलों के जरिए ‘गटर’ जैसी बदबू वाला गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में गले का इंफेक्शन, पेट दर्द, दस्त और मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

30 मिनट की सप्लाई, उसमें भी 20 मिनट बहता है कचरा क्षेत्रवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दिन भर में मात्र 30 मिनट के लिए नल आता है। इसमें से भी शुरुआती 20 मिनट तक इतना गंदा और बदबूदार पानी निकलता है कि उसे इस्तेमाल करना तो दूर, हाथ धोने पर भी बदबू नहीं जाती। केवल अंतिम 10 मिनट की सप्लाई के भरोसे पूरा मोहल्ला टिका है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है।

पार्षद के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन समस्या से आजिज आकर वार्ड नंबर 30 की पार्षद शोभी कुरैशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में गंदे और काले पानी से भरी बोतलें लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद शोभी कुरैशी ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर और जल प्रदाय विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

पानी खरीदकर गुजर-बसर करने को मजबूर लोग दूषित सप्लाई के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी अब मजबूरन पानी की केन खरीदकर घर चला रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन की लीकेज ठीक कर साफ पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो छिंदवाड़ा नगर निगम का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इंदौर जैसी किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है या समय रहते जागता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

barwani-garbage-scam: स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! करोड़ों खर्च, फिर भी कचरे में डूबा बड़वानी

barwani-garbage-scam: बड़वानी नगर पालिका का स्वच्छता मॉडल अब सवालों...

suzuki-swift-hydrogen-car-2026: पेट्रोल-CNG पुरानी बात! अब पानी छोड़ते दौड़ेगी Suzuki Swift, हाइड्रोजन कार ने मचाई सनसनी

suzuki-swift-hydrogen-car-2026: मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल...

apple-ai-promise-controversy: AI फीचर्स के वादे पर फंसा Apple, iPhone यूजर्स को देगा करोड़ों का मुआवजा

apple-ai-promise-controversy: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple इन दिनों...

Related Articles

Popular Categories