Mungeli News : मुंगेली में निर्माण कार्यों पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर इंजीनियर-ठेकेदारों को नोटिस के निर्देश

Mungeli News : मुंगेली : मुंगेली में निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण और अधोसंरचना कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर ही प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। धीमी गति और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Mungeli News : निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का जायजा लिया और उसके डिजाइन व लागत की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त और आकर्षक बनाया जाए, इसके लिए प्रदेश के अन्य अच्छे स्विमिंग पूलों का अध्ययन किया जाए। वहीं गौरव पथ के निर्माण कार्य में देरी और काम बंद होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बारिश से पहले पूरा करने पर जोर दिया।

Mungeli News : नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे जिले के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को उच्च सेवाओं में चयन के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही नए नगरपालिका भवन के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर उन्होंने भविष्य में नगर निगम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए। शहर में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की योजना बनाने को भी कहा गया।

Mungeli News : मुंगेली प्रवेश द्वार की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गेट की गुणवत्ता सुधारने और आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार को ऐतिहासिक और आकर्षक रूप दिया जाए ताकि यह शहर की पहचान बन सके।

Mungeli News : कलेक्टर ने दोहराया कि जिले में सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories