Bus and truck collision : रायगढ़ : चिराईपानी के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल

VIKASH KHALKHO

Bus and truck collision : रायगढ़। रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत कुल 12  यात्री घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब रायगढ़ से कापू जाने वाली पूर्णागिरी यात्री बस चिराईपानी के पास पहुंची। करीब 12 बजे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Bus and truck collision : इस हादसे में बस ड्राइवर के पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार अन्य यात्री—सत्यम चौहान, प्रहलाद कुमार, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयैरा नाग, टिंगो मिंज, अमित चतुर्वेदी, सरस्वती चतुर्वेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव और अनुपम मिश्रा—को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।

Bus and truck collision : घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जबकि हल्की चोट वाले अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *