CG Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन, देखें लिस्ट

Sanjay Sahu
CG Transfer News

CG Transfer News: रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) में व्यापक स्तर पर तबादले और प्रमोशन के आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेश के तहत कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है, वहीं कुछ को क्रमोन्नत वेतनमान भी प्रदान किया गया है।

CG Transfer News: जारी आदेश के अनुसार:

7 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।
6 कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति दी गई है।
2 अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता बनाया गया है।
2 अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को मुख्य अभियंता के पद पर प्रमोशन मिला है।
2 मुख्य अभियंताओं को कार्यपालन निदेशक (ED) बनाया गया है।

CG Transfer News: कुछ अधिकारियों के तबादले भी

CG Transfer News: बिलासपुर में अधीक्षण अभियंता (लाइन) के रिक्त पद पर महासमुंद सर्कल के अधीक्षण अभियंता वीबीएस कंवर को नियुक्त किया गया है। वहीं, वीबीएस कंवर की जगह **ईडी विजिलेंस ऑफिस में पदस्थ वायके मनहर को महासमुंद सर्कल का अधीक्षण अभियंता बनाकर भेजा गया है।
दो ईडी और दो अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं का भी तबादला किया गया है। इसके अलावा चार अधीक्षण अभियंता (SE) और दो मुख्य अभियंताओं को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया गया है।

CG Transfer News: प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम

CG Transfer News: विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक संरचना को मजबूत करना और कार्यप्रणाली में सुधार लाना है। प्रमोशन के साथ तबादलों से कार्यक्षमता में वृद्धि और संगठन के संचालन में संतुलन लाने की उम्मीद की जा रही है। यह कदम राज्य की बिजली व्यवस्था में कार्यरत इंजीनियरिंग अधिकारियों के लिए एक बड़ी प्रशासनिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *