CG News: रायपुर में बदमाशों का कहर,शादी से लौट रहे परिवार पर हमला, गहने-कैश लूटे

Parivesh

CG News: राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

CG News: बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पास के जंगल में छिपकर किसी तरह रात बिताई। सुबह होते ही घायल अवस्था में वे मुजगहन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

cg news: शहादत की धरती पर अब विकास की नई शुरुआत

CG News:सुरक्षा पर उठे सवाल

शहर से लगे इलाकों में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर रात के समय सुनसान इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *