CG News: थाना बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 किलो गांजा जब्त, दो वाहन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG News

CG News: सक्ती/बिर्रा। थाना बिर्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 26 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक पायलट वाहन और गांजा से भरे वाहन को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पायलट वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक CG11BR0492 के चालक विजय बघेल (22) पिता शिवशंकर बघेल, निवासी ओडेकेरा, थाना जैजैपुर को पकड़ा गया। वहीं गांजा से भरी रेनॉल्ट ट्राइबर कार क्रमांक CG11-AZ-1643 के चालक उत्तम चन्द्रा (41), पिता यादराम चन्द्रा, निवासी जैजैपुर, थाना जैजैपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मामले में भूरीबाई बघेल (55), पति ऋषि कुमार बघेल, निवासी देवरहटा, थाना हसौद, जिला सक्ती तथा सव्या शर्मा (28), पति पद्मलोचन शर्मा, निवासी पदमपुर रोड, सरायपाली, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद को भी आरोपी बनाया गया है।

CG News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरियों में भरा करीब 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल थाना बिर्रा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *