Janjgir-Champa News: शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक निलंबित, वायरल वीडियो प्रकरण में कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa News

Janjgir-Champa News: अजय यादव/ जांजगीर-चांपा, शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद से संबंधित वायरल वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Janjgir-Champa News: जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल वीडियो तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Janjgir-Champa News: निलंबन अवधि में श्री कौशिक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *