CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, इलाज में लापरवाही और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का जिला अस्पताल घेराव

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। खुज्जी डेम के पास हुए इस हादसे में शिक्षक जयराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

CG ACCIDENT : घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला अस्पताल का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद जिला अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे घायल शिक्षक को समय पर उपचार नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस XUV 300 वाहन से हादसा हुआ, उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

CG ACCIDENT : मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयराम अपने दो बच्चों के साथ मीना बाजार गौरेला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुज्जी डेम के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार XUV 300 कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि जयराम के पैर कटकर अलग हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CG ACCIDENT : ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, इसके बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

CG ACCIDENT : ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर समझाइश देने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के आरोप लगे हैं, उनकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

CG ACCIDENT : इस मामले में SDOP गौरेला श्याम सिदार ने बताया कि पेंड्रा थाना क्षेत्र के पदमा और झाबर के बीच स्थित डैम के नीचे सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक शिक्षक की मौत हुई है। हादसे में शामिल वाहन पेंड्रा का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव का पंचनामा किया जा रहा है और उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चला रहे व्यक्ति के खिलाफ विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर सहयोग न करने के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर पुलिसकर्मियों की गलती पाई जाती है, तो आवश्यक सुधार और कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *