CGPSC घोटाला : CBI ने सोनवानी को बताया मास्टरमाइंड, 2000 पन्नों का पूरक चालान पेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 में हुए घोटाले की जांच में CBI ने विशेष अदालत में लगभग 2000 पन्नों का पूरक चालान दाखिल किया है। चालान में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है।

CBI के अनुसार सोनवानी ने पद का दुरुपयोग कर परीक्षा प्रक्रिया में धांधली की और अपने परिवार के सदस्यों व प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार की सुनियोजित योजना अंजाम दी।

Read More : Rewa : झपटमारी और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश, कोरेक्स खरीदने आए दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारियां:

  • पूर्व सचिव: जीवनलाल ध्रुव
  • पूर्व परीक्षा नियंत्रक: आरती वासनिक
  • सोनवानी के परिवार के सदस्य
  • बजरंग पावर के पूर्व निदेशक एस के गोयल, उनके पुत्र शशांक गोयल, बहू भूमिका गोयल
  • ललित गणवीर, दीपा आदिल, निशा कोसले

सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

Read More : मुजफ्फरनगर : सास के कहने पर बहू की ज्वेलरी लूटने का मामला, 12 घंटे में 3 गिरफ्तार

घोटाले का खुलासा:
2020 से 2022 के बीच CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में योग्य अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर, राजनीतिक और प्रशासनिक संपर्क वाले लोगों को उच्च पदों पर चयनित किया गया। CBI ने छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए और कई लोगों को गिरफ्तार किया। पूरक चालान के दाखिल होने के बाद अब मामले की सुनवाई तेज होने की संभावना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories