Raipur Crime : रायपुर एम्स के डॉक्टर के साथ ऑनलाइन ठगी, शादी का झांसा देकर 46 लाख रुपए हड़प लिए, पढ़िए कैसे हुआ खेल

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर एम्स के एक डॉक्टर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने शादी का झांसा देकर उनसे करीब 46 लाख रुपए हड़प लिए। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर राहुल कुमार रोहित, जो जैनम प्लेनेट टाटीबंध में रहते हैं और एम्स में कार्यरत हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur Crime : शिकायत के अनुसार, करीब दो महीने पहले उनकी एक मैट्रिमोनियल साइट पर राधिका मुखर्जी नाम की महिला से जान-पहचान हुई। दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉल्स पर बातचीत होने लगी और शादी की चर्चा भी शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने डॉक्टर को बताया कि वह भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर एक अस्पताल खोलना चाहती है। इस सपने को साझा करते हुए उसने डॉक्टर को एक फॉरेक्स ट्रेडिंग साइट “प्लस 500 ग्लोबल सीएस” में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

Raipur Crime : शुरुआत में डॉक्टर ने मना किया, लेकिन महिला के बार-बार कहने और दबाव बनाने पर उन्होंने बात मान ली। उन्होंने 30 लाख रुपए का लोन लिया और करीब 16 लाख रुपए अपनी जमा-पूंजी से जोड़े। 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच उन्होंने कुल 17 बार ट्रांजैक्शन कर इस साइट में पैसे इन्वेस्ट कर दिए। ट्रांजैक्शन राशि 50 हजार से लेकर 9 लाख रुपए तक थी। निवेश के बाद साइट पर उनके खाते में मुनाफे सहित लगभग 1 करोड़ रुपए दिखने लगे।

READ MORE: CG Crime News : घर आए मेहमानों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म…

Raipur Crime : जब डॉक्टर ने इन रुपयों को निकालने की कोशिश की, तो असफल रहे। उन्हें शक हुआ कि यह एक ठगी है। उन्होंने महिला से संपर्क करना चाहा, लेकिन उसका फोन बंद आने लगा, हालांकि व्हाट्सएप अभी भी चालू है। इसके बाद उन्होंने आमानाका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, पुलिस ने 10 ऐसे साइबर फ्रॉड के तरीकों की जानकारी दी है जिनसे आम लोग अक्सर शिकार बनते हैं:

1. ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का लालच देकर निवेश कराना।
2. बिजली बिल या मीटर अपडेट के नाम पर डर दिखाकर ठगी।
3. ऑनलाइन या पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देना।
4. लोन एप के जरिए जल्दी लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड।
5. खुद को पुलिस या अधिकारी बताकर डराकर पैसा ठगना।
6. क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़े झूठे कॉल कर केवाईसी या रिवॉर्ड का झांसा देना।
7. सेक्सटॉर्शन – वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करना।
8. OLX पर फर्जी विज्ञापन देकर क्यूआर कोड के जरिए ठगी।
9. फेक प्रोफाइल बनाकर परिचितों से पैसा मांगना।
10. गूगल सर्च से गलत नंबर दिखाकर कॉल करने पर ठगी करना।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *