सरकार का हाजमा गजब का है, व्यंजन ही चर्चा में रहे…समस्याएं नहीं : जीतू पटवारी….

Parivesh

भोपाल | पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्वाद की राजधानी इंदौर में कैबिनेट की बैठक में व्यंजनों की थाल सजी रही, कटोरी पर कटोरी परोसी गई, जिससे ये साफ होता है

कि सरकार का हाजमा कितना अच्छा है और वह कितना कुछ खा रही है। पटवारी ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट भोज की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि दो दिन तक मीडिया और मंत्रियों ने इंदौर के व्यंजनों का लुत्फ उठाया, लेकिन शहर की समस्याओं पर कोई बात नहीं हुई।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर में निगम घोटाले, बढ़ते नशे, और शहर की अराजक स्थिति जैसे गंभीर मुद्दे कैबिनेट की चर्चा से पूरी तरह गायब रहे। उन्होंने कहा, कैबिनेट में अहिल्याबाई होलकर का नाम तो लिया गया, लेकिन उनके न्याय की विरासत को नजरअंदाज किया गया।

कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल उठाया कि सेना का अपमान करने वालों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया? जनता परेशान, सरकार मस्त पटवारी ने सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा, जब इंदौर की जनता नशे और घोटालों से जूझ रही है, तब सरकार शाही अंदाज में भोज कर रही है।

इससे सरकार की प्राथमिकता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। पटवारी के इन आरोपों के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *