M.P News : जब भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के सवाल पर भड़कीं मंत्री प्रतिमा बागरी! बोलीं – क्यों करते हो जबरदस्ती की बात ?

0
144
pratima bagri
मंत्री प्रतिमा बागरी

खजुराहो : मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का परिवार एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गया है। पुलिस ने सोमवार को उनके भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की कार से लगभग 46 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी तस्करी की जा रही थी।

कार से बरामद हुआ 46 किलो गांजा
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा मिलने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Read More : Weather Update : MP में ठंड का कोहराम! लुढ़का पारा, 9 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

पत्रकारों के सवाल पर मंत्री हुईं असहज
गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जब मीडिया ने मंत्री प्रतिमा बागरी से इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया चाही, तो वे स्पष्ट रूप से असहज नजर आईं।महाराजा कन्वेंशन सेंटर के बाहर पत्रकारों ने जब उनसे प्रश्न किया, तो उन्होंने तीखे स्वर में कहा— “जबरदस्ती की बात क्यों करते हो?”इसके बाद उन्होंने कोई भी टिप्पणी देने से इंकार कर दिया और आगे बढ़ गईं।

कांग्रेस का सीधा हमला—‘भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण’

कांग्रेस ने इस मुद्दे को तुरंत हाथ में लेते हुए सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि-“राज्य में मंत्री और उनके रिश्तेदार लगातार अपराधों में पकड़े जा रहे हैं, इससे साफ है कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में असफल है।”पार्टी ने मुख्यमंत्री से गृह मंत्री से जवाब मांगने की भी मांग रखी है।

Read More : Seoni में ट्रेनी प्लेन क्रैश! हाई-वोल्टेज लाइन से टकराकर गिरा खेत में, दो पायलट घायल

जीजा पहले से ही जेल में बंद
यह घटना बागरी परिवार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले प्रतिमा बागरी के जीजा शैलेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश के बांदा में 10.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जेल में बंद है।अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या दोनों मामलों में कोई आपसी नेटवर्क जुड़ा हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here