Thursday, May 7, 2026
31.1 C
Raipur

Weather Update : MP में ठंड का कोहराम! लुढ़का पारा, 9 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

भोपाल : मध्य प्रदेश में सर्दी लगातार अपना असर दिखा रही है। उत्तरी हवाओं के घुसते ही प्रदेश में ठंड अचानक तीखी हो गई है। रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं कुछ इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया, जिससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा।

कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा 4.2° पर पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान गिरकर 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 5.2°, उमरिया 5.6° और राजगढ़ में 6° तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में सुबह के समय घना कुहासा और तेज सर्द हवाएं चलीं।

Read More :  Khajuraho में CM मोहन यादव! लाइट एंड साउंड शो देखा, किया आदिवर्त संग्रहालय में ‘गुरुकुल’ का लोकार्पण

इंदौर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इंदौर में बीते 24 घंटों में रात का तापमान 5.7 डिग्री रहा, जो पिछले 10 वर्षों में दिसंबर का सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है। शहर में सुबह-सुबह सर्द हवा के साथ धुंध छाई रही।

उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात
उज्जैन में भी मौसम ने करवट बदली और इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज हुई। भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.2°, जबलपुर में 8.3° और ग्वालियर में 8.9° रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में लगातार गिरावट से आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों और किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More : Khajuraho में CM मोहन यादव! लाइट एंड साउंड शो देखा, किया आदिवर्त संग्रहालय में ‘गुरुकुल’ का लोकार्पण

अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। वहीं नरसिंहपुर में कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना जताई गई है।IMD के मुताबिक अगले 72 घंटों तक तापमान और गिर सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories