Home Madhya Pradesh Singrauli News : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने पहुंचाया अस्पताल

Singrauli News : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने पहुंचाया अस्पताल

0
Singrauli News : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने पहुंचाया अस्पताल

Singrauli News : सिंगरौली। धनतेरस और दिवाली के पावन अवसर पर जहां अधिकांश लोग त्योहार की खुशियों में मशगूल थे, वहीं क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। माड़ा रजमिलान मुख्य मार्ग पर कल शाम गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सड़क किनारे दर्द में देखकर संगठन के संस्थापक अंकित सिंह और उनके साथी तुरंत सहायता के लिए आगे आए। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए माड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर एम्बुलेंस की मदद से उसे बैढ़न ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी स्थिति में अब पहले से बेहतर सुधार हुआ है।

घायल व्यक्ति जवाहरलाल शाह (40 वर्ष), निवासी असनी को किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर टक्कर मार दी थी। क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्यों ने तुरंत उसे अस्पताल भर्ती कराया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजवाया। इस नेक काम के लिए पीड़ित परिवार ने अंकित सिंह और संगठन के अन्य सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। परिवार ने दिवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उनके घर के चिराग को बुझने से बचाया है।

क्षत्रिय कुलावंत संगठन की यह सेवा भावना न केवल समाज के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दिखाती है कि त्योहारों के बीच भी मानवता और सेवा कार्य कभी रुके नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here