HomeMadhya PradeshIndoreIndore News : एमपीसीए की सराहना: इंदौर पुलिस को सुरक्षा उत्कृष्टता के...

Indore News : एमपीसीए की सराहना: इंदौर पुलिस को सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए पांच नई महिंद्रा बुलेरो गाड़ियां भेंट

Date:

Related stories

Indore News : इंदौर : इंदौर पुलिस विभाग को आज एमपीसीए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बड़ी सौगात मिली। होलकर स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बेहतरीन सुरक्षा इंतज़ामों की सराहना करते हुए एमपीसीए ने इंदौर पुलिस को पाँच नई महिंद्रा बुलेरो गाड़ियां भेंट की हैं। इन वाहनों का उपयोग शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा।

Indore News : दरअसल होलकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर एमपीसीए पहले भी इंदौर पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट रहा है। हाल ही में हुए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों में पुलिस ने स्टेडियम के भीतर और बाहर अत्यंत चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसके चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। इसी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली की सराहना के रूप में आज एमपीसीए के पदाधिकारियों ने महिंद्रा कंपनी की पाँच नई बुलेरो गाड़ियां इंदौर पुलिस को सौंपीं।

Indore News : यह कार्यक्रम पलासिया पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित किया गया, जहां पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने औपचारिक रूप से इन वाहनों को ग्रहण किया। उन्होंने एमपीसीए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए वाहन पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई को और प्रभावी बनाएंगे। वहीं एमपीसीए के कोषाध्यक्ष संजीव दुआ ने कहा कि बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इंदौर पुलिस हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here