Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Cox’s Bazar to Kashmir Donkey Route: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार रिफ्यूजी कैंप...

Cox’s Bazar to Kashmir Donkey Route: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार रिफ्यूजी कैंप से हावड़ा, अलीगढ़ और जम्मू के रास्ते कश्मीर तक फैले खतरनाक ‘डंकी रूट’ का खुलासा

भोपाल। Nishaanebaz.com-Bhopal Human Trafficking And Illegal Infiltration Network Busted: म्यांमार और बांग्लादेश से युवतियों को अवैध रूप से भारत लाकर शादी कराने और घुसपैठ कराने वाले एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि NIA को पत्र लिखा है, जिसके बाद अब देश की बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियां भी इस केस की पड़ताल करेंगी। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी के गिरोह में भारत के 5 राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार का नेटवर्क जुड़ा हुआ है।

पुलिस जांच में आरोपियों के खतरनाक ‘डंकी रूट’ का भी खुलासा हुआ है। युवतियों को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार रिफ्यूजी कैंप से भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पार कराया जाता था। इसके बाद हावड़ा रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, फिर जम्मू और वहां से कश्मीर ले जाया जाता था। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवकों से इन युवतियों की शादी कराई जाती थी। पुलिस को गंभीर आशंका है कि शादी की आड़ में इन अवैध घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलवाने का बहुत बड़ा खेल चलाया जा रहा था।

Read More :   ग्वालियर के SADA क्षेत्र में बनने वाले TMZ के लिए मिले 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 4 युवतियों को बरामद किया है, जिनमें 2 नाबालिग शामिल हैं। इस गिरोह के दो मुख्य आरोपियों हसन और मोहिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, रिफ्यूजी कैंप से लाई गई युवतियों से भाषा की समस्या के कारण ट्रांसलेटर की मदद से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। मानव तस्करी और देश की सुरक्षा से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस और तमाम केंद्रीय जांच एजेंसियां हर एंगल से गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here