Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव,...

Raipur Crime: रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

Raipur Crime: पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

Raipur Crime: सिर पर मिले चोट के निशान

Raipur Crime: घटनास्थल की प्रारंभिक जांच के दौरान युवक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इसी वजह से पुलिस मामले को केवल आत्महत्या मानकर नहीं चल रही है। हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Raipur Crime: फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Raipur Crime: घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह पता लगाने में जुटी है।

Raipur Crime: CCTV फुटेज से खुलेगा राज?

Raipur Crime: पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक रात में वहां कैसे पहुंचा और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और CCTV फुटेज से मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here