Gwalior News : पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत, जोरासी चौकी प्रभारी और हवलदार निलंबित

0
137

ग्वालियर : ग्वालियर में पुलिस कस्टडी के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के मामले में एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जोरासी चौकी प्रभारी पूनम कटारे और हवलदार शिवसांत पांडे को निलंबित कर दिया है।

Read News : Airlines : निजी एयरलाइंस पायलट की शर्मनाक करतूत, स्पाई कैमरे से बनाया 74 महिलाओं का वीडियो

जानकारी के अनुसार, बीते दिन चौकी स्टाफ ने चेकिंग के दौरान झांसी की एक आर्टिका कार रोकी थी। कार से पुलिस ने पुरानी करेंसी के ₹3 लाख बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने कार सवार भांडेर निवासी इकबाल, झांसी के नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रैकवार, मोहम्मद सफीक और जितेंद्र कुमार को हिरासत में लिया था।

कस्टडी में रहते हुए बुजुर्ग इकबाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

Read News : CG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, 16 हजार NHM कर्मचारी हड़ताल पर, प्रेसवार्ता लेकर कही ये बात, पढ़िए स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी और हवलदार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मृतक इकबाल के साथ पकड़े गए अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है।

Share The News
Previous articleAirlines : निजी एयरलाइंस पायलट की शर्मनाक करतूत, स्पाई कैमरे से बनाया 74 महिलाओं का वीडियो
Next articleBhopal News : परीक्षा देने आई छात्रा ने स्कूल में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here