Bhopal News : परीक्षा देने आई छात्रा ने स्कूल में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

VIKASH KHALKHO

भोपाल : राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 6वीं कक्षा की छात्रा ने अचानक फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

Read News : Gwalior News : पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत, जोरासी चौकी प्रभारी और हवलदार निलंबित

जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा देने स्कूल पहुंची थी। अचानक बच्चों के बीच उसने यह कदम उठा लिया, जिससे पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

छलांग लगाने से छात्रा सिमरन के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Read News : Airlines : निजी एयरलाइंस पायलट की शर्मनाक करतूत, स्पाई कैमरे से बनाया 74 महिलाओं का वीडियो

इस मामले में एसीपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है और घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। गोविंदपुरा थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *