Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP BREAKING : 53 वार्डों में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ, तकनीकी...

MP BREAKING : 53 वार्डों में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ, तकनीकी बदलाव से असर, दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की मौके पर मौत

0
78
Bemetara CMHO:
Bemetara CMHO:

MP BREAKING : भोपाल : भोपाल में नगर निगम के बजट के बाद 53 वार्डों के लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स का अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। हालांकि निगम ने संपत्ति कर की दरों में सीधे तौर पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन तकनीकी बदलावों के कारण हजारों नागरिकों को अब पहले से ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है।

MP BREAKING : जानकारी के अनुसार, टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में किए गए बदलावों का असर खासतौर पर उन इलाकों पर पड़ेगा, जो नए परिक्षेत्रों में शामिल किए गए हैं। परिक्षेत्र आठ में केवल औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिससे वहां के कर ढांचे में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

नगर निगम का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक और तकनीकी सुधारों के तहत किए गए हैं, ताकि टैक्स सिस्टम को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके। वहीं, आम नागरिकों के लिए यह बदलाव आर्थिक रूप से अतिरिक्त दबाव का कारण बन सकता है।

 

MP BREAKING : दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की मौके पर मौत

MP BREAKING : भोपाल के नेपानिया जाट–रायपुर जोड़ के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालेनो कार गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी मृतक ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

MP BREAKING : यह सड़क लगातार हादसों के कारण चर्चा में बनी हुई है। बैरसिया रोड पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके चलते हाल ही में प्रशासन, पुलिस और आरटीओ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान भी चलाया गया था।इसके बावजूद हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here