Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh BJP Controversial Statement : बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का विवादित बयान,...

BJP Controversial Statement : बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का विवादित बयान, मचा बवाल…वीडियो वायरल

BJP Controversial Statement
BJP Controversial Statement

BJP Controversial Statement : इंदौर। राजनीति में बयानबाजी का नया विवाद बीजेपी में खड़ा हो गया है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने खुले मंच से इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मिश्रा ने मजाकिया लहजे में कहा— “भाभी दिन में 3-4 बार वीडियो कॉल कर पूछती हैं कि कहां हो, किसके साथ हो? उनको हमेशा खटका रहता है…

BJP Controversial Statement : इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर फुसफुसाहट शुरू हो गई है, वहीं विपक्ष भी इस पर हमलावर हो सकता है। माना जा रहा है कि मिश्रा का यह बयान पार्टी के भीतर असहजता पैदा कर सकता है।

बीजेपी की राजनीति में इस बयान को लेकर स्थिति और गरमा सकती है क्योंकि मेयर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर की राजनीति में प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। अब देखना होगा कि पार्टी मिश्रा के इस बयान पर क्या रुख अपनाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here