Indore News : इंदौर : इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। हादसे में पति-पत्नी और तीन बच्चों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
Indore News : प्रारंभिक जांच में गैस लीक होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। बेटमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।









