Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Politics : नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा,...

Indore Politics : नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, पोस्टर जलाए-चप्पलें फेंकी, वीडियो वायरल…

Indore Politics
Indore Politics

Indore Politics : इंदौर। कांग्रेस संगठन में नए ग्रामीण और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इंदौर में बवाल मच गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श के “पैराशूट लैंडिंग” कराई गई और नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर दी। विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पोस्टर फाड़े और उन पर चप्पलें बरसाईं। कई जगहों पर पोस्टरों में आग भी लगाई गई।

Indore Politics : कांग्रेस हाईकमान ने शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चिंटू चौकसे और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में विपिन वानखेडे को सौंपी है। इस फैसले के बाद से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया से बाहर रखा गया और संगठन में मेहनत करने वालों की जगह बाहरी नेताओं को तरजीह दी गई।

इस बीच, कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के संगठन सर्जन अभियान का भी बहिष्कार किया है। माना जा रहा है कि यह विरोध आने वाले दिनों में पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है, खासकर तब जब विधानसभा उपचुनाव और स्थानीय चुनाव सिर पर हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here