Sehore News : सीहोर के ग्राम पंचायत मगरदा गांव का पूरा मामला, किसानों ने खेतों पर जाने के लिए बनाया लकड़ी का जुगाड़ी पुल

0
432
Sehore News
Sehore News

Sehore News : ब्रहम सिंह मेवाड़ा/सीहोर :मगरदा ग्राम पंचायत में लगातार हुई 2 दिन की बारिश के बाद अब किसानों की समस्या खड़ी हो गई है बताया जाता है कि ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई पुलिया के पास नदी में पानी के तेज भाव के कारण पुलिया के पास मिट्टी बह जाने के कारण सैकड़ो किसानों को अपने खेतों पर जाने के लिए रास्ता बंद हो गया है परेशान किसान अब रास्ता चालू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं.

Sehore News : परंतु स्थानीय ग्राम पंचायत इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है. जानकारी के अनुसार लगभग 2 साल पहले ग्राम पंचायत मगरदा द्वारा 10 लख रुपए की लागत से गाड़ाघाट पर पुलिया का निर्माण किया गया था परंतु दोनों तरफ नदी के पास पीचिंग एवं पक्का गिट्टी करण माल नहीं होने के कारण नदी के तेज भाव से मिट्टी काटने के कारण लगभग 10 मी चौड़ी मिट्टी कट गई है जिससे गांव के ग्रामीण एवं सैकड़ो किसानों को अपने खेतों पर आने-जाने में परेशानियां उत्पन्न हो गई है। किसानों द्वारा खुद ही लकड़ी के पुल का निर्माण किया गया। ओर अपनी समस्या से शासन को अवगत कराने के लिए अपना वीडियो वायरल किया गया.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here