Gwalior News: सिंधिया का ‘रेस का घोड़ा’ वाला बयान चर्चा में, कांग्रेस पर बोले- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, दतिया उपचुनाव पर भी दिया बड़ा संदेश

Gwalior News: ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दतिया विधानसभा उपचुनाव, मध्य प्रदेश कांग्रेस की स्थिति, पंजाब कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम और शिवपुरी में बनने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनके “रेस का घोड़ा” वाले बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी।

दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

Gwalior News: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सिंधिया ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास और प्रगति की जो लहर चल रही है, उसका लाभ दतिया को भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि संगठन जब उन्हें जिम्मेदारी देगा, तब वे भी दतिया में चुनाव प्रचार करेंगे। सिंधिया ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि दतिया के विकास के लिए पहले भी उन्होंने एयरपोर्ट और कई रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में योगदान दिया है और आगे भी विकास की गति को जारी रखा जाएगा।

Jitu Patwari Warrant: PCC चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कोर्ट की भिंड पुलिस को फटकार, बोला- ‘नेताजी हर जगह घूम रहे, बस आपको नहीं दिखते’

कांग्रेस पर साधा निशाना

Gwalior News: मध्य प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और पंजाब कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वे दूसरे दलों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि “जैसी करनी, वैसी भरनी।”उन्होंने कहा कि किसी दूसरे दल की गतिविधियों पर बोलने के बजाय उनका पूरा ध्यान अपने कार्य और विकास पर है।

‘मैं रेस का घोड़ा हूं’

Gwalior News: अपने बयान में सिंधिया ने कहा कि वे उन नेताओं में से नहीं हैं जो इधर-उधर देखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह रेस से पहले घोड़े की आंखों पर ब्लिंकर लगाया जाता है ताकि उसका पूरा ध्यान केवल लक्ष्य पर रहे, उसी तरह उनकी नजर भी सिर्फ विकास और प्रगति पर है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में योगदान देना ही उनका लक्ष्य है और वे उसी दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं।

शिवपुरी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बताया ऐतिहासिक सौगात

Gwalior News: सिंधिया ने शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास को ग्वालियर-चंबल अंचल और पूरे मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Gwalior News: धान खरीदी के नाम पर 1.53 करोड़ की कथित ठगी, हरियाणा के चार कारोबारियों पर FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की भूमिका और मजबूत होगी। यह परियोजना औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories