Airlines : निजी एयरलाइंस पायलट की शर्मनाक करतूत, स्पाई कैमरे से बनाया 74 महिलाओं का वीडियो

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक निजी एयरलाइंस में पायलट के तौर पर काम करने वाले 31 वर्षीय मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने स्पाई कैमरे की मदद से महिलाओं के 74 आपत्तिजनक वीडियो बनाए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने ये वीडियो केवल अपनी “निजी संतुष्टि” के लिए रिकॉर्ड किए और इन्हें कहीं अपलोड नहीं किया था।

Read News : CG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, 16 हजार NHM कर्मचारी हड़ताल पर, प्रेसवार्ता लेकर कही ये बात, पढ़िए स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

कैसे पकड़ा गया आरोपी
यह मामला 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे सामने आया, जब किशनगढ़ गांव के शनिबाजार में एक युवती ने देखा कि कोई शख्स लाइटर जैसी डिवाइस से उसका वीडियो बना रहा है। शिकायत मिलने पर किशनगढ़ थाने की टीम ने CCTV फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। कुछ ही दिनों में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।

Read News : Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने फराह खान से क्यों कहा– “मेरा अफेयर एक सरदार से चल रहा है”?

SHO अजय कुमार यादव की टीम
इस विशेष टीम का नेतृत्व SHO अजय कुमार यादव कर रहे थे। टीम में एसआई दिव्या यादव, हेड कॉन्स्टेबल योगेश, श्याम सुंदर, मोहन और विकास शामिल थे। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से स्पाई कैमरा और मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल की जांच में 74 अलग-अलग लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले।

आगरा का रहने वाला, पेशे से पायलट
मोहित प्रियदर्शी मूल रूप से आगरा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पायलट की नौकरी के साथ लंबे समय से यह हरकत कर रहा था। हालांकि उसने दावा किया कि वीडियो सिर्फ अपने लिए बनाए थे और उन्हें कहीं साझा नहीं किया।

Read News : Global Partnerships : ट्रंप के नरम तेवर, मोदी का संतुलित जवाब…ट्रंप बोले- मोदी मेरे दोस्त, PM ने भी लौटाया दोस्ताना संदेश

पुलिस की आगे की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने महिलाओं की निजता को गंभीर आघात पहुंचाया है। डिजिटल सबूतों की जांच के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने किसी अन्य स्थान या मौके पर भी ऐसे वीडियो बनाए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *