Monday, September 21, 2026
Home Entertainment Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने फराह खान से क्यों कहा– “मेरा...

Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने फराह खान से क्यों कहा– “मेरा अफेयर एक सरदार से चल रहा है”?

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty

Shilpa Shetty : फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के नए एपिसोड में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पहुंचीं, जहां दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। फराह ने शिल्पा के घर का टूर दर्शकों को दिखाया और परिवार के अन्य सदस्य भी कैमरे पर नजर आए। इसी दौरान राज कुंद्रा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेहर’ का प्रमोशन किया।

Shilpa Shetty : शिल्पा शेट्टी ने बातचीत के दौरान मजाक में फराह से कहा कि उनका अफेयर एक सरदार के साथ चल रहा है। फराह के पूछने पर कि राज कहां हैं, शिल्पा ने हंसते हुए जवाब दिया कि राज कुंद्रा बिल्डिंग छोड़कर जा चुके हैं क्योंकि उनका अफेयर एक सरदार के साथ है। दरअसल, शिल्पा ने ये बात राज कुंद्रा के फिल्मी लुक को लेकर कही, जो इन दिनों ‘मेहर’ फिल्म में एक सरदार के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Shilpa Shetty : राज कुंद्रा व्लॉग में सरदार के लुक में ही दिखाई दिए। उन्होंने गुलाबी पगड़ी, नीली शर्ट और जींस पहनी हुई थी। शिल्पा ने इसी लुक की ओर इशारा करते हुए कहा कि वही सरदार उनका नया अफेयर है।

Shilpa Shetty : इतना ही नहीं, शिल्पा ने बताया कि उन्होंने मजाक में अपनी सास से भी कह दिया कि उनका एक सरदार से अफेयर चल रहा है। जब फराह ने पूछा कि इस पर उनकी सास का क्या रिएक्शन था, तो शिल्पा ने हंसते हुए कहा कि उनकी सास जानती हैं कि वो सरदार कोई और नहीं बल्कि उनके बेटे राज कुंद्रा ही हैं। शिल्पा ने यह भी बताया कि राज की मां खास तौर पर उनकी फिल्म की रिलीज के लिए लंदन से भारत आई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here