Wednesday, May 6, 2026
29.2 C
Raipur

Singrauli : land acquisition scam : करोड़ों का वनभूमि व्यापार, अफसर और माफिया की मिलीभगत से जंगलराज

land acquisition scam : सिंगरौली। कोयले और ऊर्जा की राजधानी कही जाने वाली सिंगरौली अब भ्रष्टाचार के जंगलराज की मिसाल बनती जा रही है। जिले के जंगलों में वह दीमक लग चुकी है जो हरियाली नहीं, बल्कि लूट बो रही है। हैरत की बात यह है कि करीब 80 हज़ार हेक्टेयर वन भूमि का रिकॉर्ड ही रहस्यमय ढंग से गायब है। न नक्शा, न खसरा, न खाता, न खतौनी — और इसी ग़ायबगीरी के खेल में अफसरों और भू-माफियाओं के गठजोड़ ने सरकारी खज़ाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

1988 में जब सिंगरौली (तब सीधी जिले का हिस्सा) के 77 गांवों की लगभग 92 हज़ार हेक्टेयर भूमि वन विभाग को सौंपी गई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि कभी खुद विभाग के पास अपनी ही जमीन का रिकॉर्ड नहीं बचेगा। आज स्थिति यह है कि वन विभाग के पास सिर्फ 16 गांवों की भूमि का ही दस्तावेज़ मौजूद है, जबकि बाकी 61 गांवों की करीब 80 हज़ार हेक्टेयर भूमि बिना नक्शे और बिना खसरे के “अदृश्य” हो चुकी है।

Read More : AHMEDABAD : भक्ति के भेष में विश्वासघात : अहमदाबाद जैन मंदिर से 1.64 करोड़ की चांदी उड़ाई, पुजारी ही निकला चोर

land acquisition scam : इस पूरे मामले में मुआवज़े के नाम पर भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। रिलायंस कंपनी के पूर्व अधिकारी के.के. त्रिपाठी ने जुलाई 2024 में मुख्य सचिव को शिकायत भेजी थी। उनका आरोप था कि राजस्व अफसरों ने अपने रिश्तेदारों और प्रभावशाली लोगों के नाम पर सरकारी जमीन दर्ज कराई और बाद में अधिग्रहण दिखाकर करोड़ों रुपये का मुआवज़ा वसूल लिया गया। त्रिपाठी ने सभी दस्तावेज़ों के साथ पुनः शिकायत भी भेजी, लेकिन फाइल आज भी सरकारी सिस्टम की अलमारियों में धूल खा रही है।

बंधा कोल ब्लॉक क्षेत्र में भी इस भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। चार गांवों की करीब 800 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के दायरे में है, लेकिन जांच में पाया गया कि इनमें से 500 हेक्टेयर भूमि पर कभी कोई वन व्यवस्थापन हुआ ही नहीं। शेष भूमि 1958 से 1985 के रिकॉर्ड में सरकारी दर्ज थी, जो बाद के वर्षों में किसी तरह निजी बताई जाने लगी। सवाल यह है कि सरकारी भूमि रिकॉर्ड में निजी कैसे बन गई — यह केवल लापरवाही थी या योजनाबद्ध साजिश?

Read More : CG News : उम्मीद संस्था ने अख़बार वितरकों को कपड़े व मिठाईयां देकर किया सम्मान

सिंगरौली के डीएफओ अखिल बंसल ने स्वयं कलेक्टर को पत्र लिखकर स्वीकार किया है कि विभाग के पास 61 गांवों की सीमाएं स्पष्ट नहीं हैं और 1988 के बाद से वन व्यवस्थापन नहीं हुआ। यानी विभाग खुद मान रहा है कि उसकी ही जमीन अब कागज़ों से बेदखल हो चुकी है। डिजिटल इंडिया के दौर में जब भूमि अभिलेखों को ऑनलाइन करने की बात हो रही है, तब सिंगरौली की यह स्थिति व्यवस्था की सबसे बड़ी विडंबना बनकर सामने आई है।

अब देखना यह है कि नवागत कलेक्टर गौरव बैनल इस महाघोटाले की तह तक पहुंच पाते हैं या नहीं। यह मामला न केवल उनकी प्रशासनिक समझ की परीक्षा है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी पहली बड़ी अग्निपरीक्षा भी है। सिंगरौली के लोग अब यही पूछ रहे हैं — क्या जंगलों और सरकारी संपत्तियों में लगी यह दीमक कभी रुकेगी, या फिर हर हरियाली और ईमानदारी इसी तरह कागज़ों में दफन होती रहेगी?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories