Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh CG News : उम्मीद संस्था ने अख़बार वितरकों को कपड़े व मिठाईयां...

CG News : उम्मीद संस्था ने अख़बार वितरकों को कपड़े व मिठाईयां देकर किया सम्मान

CG News :  फरसगांव। प्रति दिन लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाना आसान काम नहीं है। इसे चुनौतीपूर्ण परिश्रम मानते हुए, उम्मीद सामाजिक संस्था ने रविवार, 19 अक्टूबर को फरसगांव में अखबार वितरकों का सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने कपड़े और मिठाईयां वितरकों को दीपावली से एक दिन पहले उपहार स्वरूप दिए।

CG News :  इस अवसर पर संस्था के सदस्य फ़िरोज मेमन और डिक्की जायसवाल ने कहा कि अखबार वितरक हर मौसम में अपने कर्तव्य को बखूबी निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल युग में भी अखबार की महत्ता कम नहीं हुई है और वितरक पाठकों और समाचार पत्र के बीच का सेतु हैं। उनका कार्य समाजहित में महत्वपूर्ण है और उन्हें हर तरफ सम्मान मिलना चाहिए।

Read More : CG News : नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा, टिप्पर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 45 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

CG News : इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था के सदस्य फ़िरोज मेमन, डिक्की जायसवाल, भरत भारद्वाज, दीपेंद्र यादव, संजय साहू, देवेंद्र यादव, विक्की नाग, प्रितेश निषाद, देवेंद्र नाग, दिपेश नेताम सहित अन्य मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here