Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior : सिरोल के मर्सी होम में पहुंचकर पुलिस ने दिव्यांगों के...

Gwalior : सिरोल के मर्सी होम में पहुंचकर पुलिस ने दिव्यांगों के साथ मनाई दीपावली की खुशी

0
97

ग्वालियर : ग्वालियर पुलिस ने एक बार फिर अपना मानवीय और संवेदनशील चेहरा दिखाया। दीपावली के अवसर पर, सिरोल स्थित मर्सी होम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दिव्यांग भाई-बहनों के साथ खुशियां साझा कीं।

नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) हिना खान विशेष रूप से मर्सी होम पहुंचीं और दिव्यांगों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान उन्होंने सभी को मिठाई बांटी और उनके साथ मिलकर इस पर्व को मनाया।

पुलिस अधिकारियों के इस पहल से मर्सी होम में रहने वाले दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस के साथ दिवाली मनाने का यह अनूठा अनुभव उनके लिए खास बन गया। इस मौके पर पुलिस टीम ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना और खुशियों में भागीदार बनना भी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here