M.P News : इंदौर में एलपीजी गैस संकट के बीच बड़ी कार्रवाई1 अवैध गोदाम पर छापा, 66 सिलेंडर जब्त

Rahul Goshwami


निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर
में एलपीजी गैस संकट के बीच जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू लोहा मंडी इलाके में एक अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा।यह गोदाम हरिओम गुप्ता के नाम से संचालित बताया जा रहा है, जहां बड़ी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए थे।

66 गैस सिलेंडर जब्त

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से कुल 66 गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें

  • 24 व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलेंडर

  • 42 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं।

अधिकारियों को आशंका है कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल अवैध रूप से गैस ट्रांसफर कर काला बाजारी के लिए किया जा रहा था।

गैस ट्रांसफर मशीन और तौल कांटा भी बरामद

कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन गैस ट्रांसफर करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी जब्त किए हैं।प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि घरेलू गैस को कमर्शियल उपयोग के लिए ट्रांसफर किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

Read More : क्या रुक सकती है इजरायल-ईरान जंग? ईरान के राष्ट्रपति ने शांति के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें

जांच जारी

जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने जब्त किए गए सिलेंडरों और उपकरणों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी गैस संकट के दौरान कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *