भोपाल रेलवे स्टेशन पर हादसा टला, रेलकर्मियों की सतर्कता से बची जान

Parivesh
भोपाल रेलवे स्टेशन पर हादसा टला

भोपाल: भोपाल रेलवे स्टेशन पर 17 मई की रात उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगमन के दौरान ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) के एक कर्मी श्री सुगंधी लाल (35) चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े। सिर, कमर और पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वे अचेत हो गए। मौके पर मौजूद मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राघवदास ने तुरंत उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) श्री आनंद कृष्ण मिश्रा को सूचना दी। मिश्रा ने तत्काल आपातकालीन चिकित्सा कक्ष से डॉक्टर को बुलवाया और रेलवे अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाई। डॉक्टर नूर हसन ने प्राथमिक उपचार दिया और कुछ ही मिनटों में पहुंचे एम्बुलेंस स्टाफ ने घायल कर्मी को स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाया।

रेलवे की त्वरित और समन्वित कार्रवाई की सराहना करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक जीवन की रक्षा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सजग और जिम्मेदार व्यवहार की प्रशंसा की और इसे भोपाल मंडल की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। रेलवे प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि घायल कर्मचारी को बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *