हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम साय ने जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Parivesh
हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम साय ने जताया शोक,

रायपुर: हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हौज इलाके में रविवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हैदराबाद के चारमीनार क्षेत्र में भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की असामयिक मृत्यु और कई अन्य के घायल होने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई है। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

गौरतलब है कि यह आग एक रिहायशी व व्यावसायिक इमारत में लगी थी, जिसमें अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें आठ बच्चे और पांच महिलाएं भी शामिल हैं। दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा हाल के वर्षों में हैदराबाद की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *