Bijapur News: घरों को तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे विधायक, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sanjay Sahu
Bijapur News:

Bijapur News: बीजापुर। नए बस स्टैंड के पीछे हुई जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में आज बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रभावित परिवारों के साथ मोर्चा खोल दिया। विधायक ने नगर के करीब सात वार्डों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और उनके साथ तहसील कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान विधायक और प्रभावित परिवार तहसील कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर धरने पर बैठ गए।

Bijapur News: प्रदर्शन के दौरान “तानाशाही नहीं चलेगी” और “जिला प्रशासन होश में आओ” जैसे नारे लगाए गए। विधायक मंडावी ने प्रशासन की कार्रवाई को अमानवीय और जनविरोधी बताते हुए कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों के घर तोड़ना संवेदनहीनता का परिचायक है।

Bijapur News: धरना-प्रदर्शन के चलते तहसील कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *