RAIPUR CRIME : रायपुर : थाना टिकरापारा में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के एक मामले में हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में पेडलिंग का काम करने वाले कुल 8 पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में पहले ही पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करों सहित स्थानीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, क्रेटा कार (सीजी/04/क्यू एच/7491), तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोइन पीने में इस्तेमाल जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जब्त किए गए थे। जांच में स्थानीय नेटवर्क में हेरोइन सप्लाई करने वालों के बारे में जानकारी मिली, जिसके आधार पर 8 पेडलर्स को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
RAIPUR CRIME : अब तक इस मामले में 10 पेडलर्स सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
RAIPUR CRIME : यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। कार्रवाई के तहत 4 अगस्त 2025 को पाकिस्तान के जरिए पंजाब के रास्ते से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में शामिल पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करों और स्थानीय नेटवर्क के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन व अन्य सामान बरामद किया गया था।
RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 8 पेडलर्स को पकड़ा गया है, जो हेरोइन की बिक्री में शामिल थे। सभी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
RAIPUR CRIME : गिरफ्तार पेडलर्स-
01. मुजम्मिल खान उर्फ बाबा पिता बब्बू खान निवासी विद्या स्कूल के पास ताज नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छ.ग.)
02. छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु पिता मनोज राम अम्भोरे उम्र 30 साल निवासी गुरुद्वारा रोड गली नंबर 02 महावीर नगर एसबीआई एटीएम के पास थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
03. रितुराज ठाकुर पिता लक्ष्मीपति ठाकुर उम्र 34 साल निवासी ग्राम रमउली थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार हाल पता ए-308 अविनाश प्राईड हीरापुर अभिषेक जैन का मकान जिला रायपुर।
04. हुसैन खान उर्फ मुर्गी पिता स्व. अब्दुल रहमान खान उम्र 32 साल निवासी गोकुल नगर नयी बस्ती गली नंबर 01 थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
05. मोहम्मद फोरात अब्बास पिता अमीर हसन जौहर उम्र 22 साल निवासी मोमिन पारा महाराजा लस्सी के पीछे थाना आजाद चौंक जिला रायपुर।
06. शिशिर राय पिता सूर्यपाल सिंह राय उम्र 34 साल निवासी प्लाट नंबर 7001 चालीसा हिल व्यू बाघराज वार्ड थाना मोतीनगर सागर म.प्र. हाल पता प्लाट नंबर 08 सुंदर लाल शर्मा स्कूल के पास सुंदर नगर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।
07. संतोष धनवानी पिता दीपक धनवानी उम्र 29 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 06 बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।
08. सैय्यद आसीफ अली पिता सैय्यद सिराज अली उम्र 35 साल निवासी नया पारा मस्जिद के पीछे खलील रिक्शा गैरेज के पास थाना गोलबाजार जिला रायपुर।






