Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बचेली...

CG NEWS : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बचेली हुआ मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत

0
256
CG NEWS :
CG NEWS :

CG NEWS : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला: बचेली नगर पालिका के लिए स्वच्छता के क्षेत्र मे मिला राज्य एवं देश मे तमगा, पुरे देश मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 मे शहरों की रेंकिंग जारी की गयी थी जिसमे छतीसगढ़ राज्य देशभर मे राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली मे पुरस्कृत हुआ था जिसके त्वाधान मे आज दिनांक 12.08.2025 को राज्य स्तरीय स्वच्छता संगम 2025 जो की बिलासपुर के बगतरई स्टेडियम मे आयोजित किया गया.

CG NEWS : जिसमे नगर पालिका बड़े बचेली को देश मे 20000-50000 जनसंख्या के श्रेणी मे देश मे 16 वां स्थान, राज्य मे 24 स्थान स्टार रेंकिंग मे 1 स्टार सिटी हेतु मान. मुख्यमंत्री जी, उप मुख्यमंत्री जी के द्वारा पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत किया गया पुरस्कार हेतु नगर के अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल, पी आई सी सदस्य श्री धंसिंग नाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी टी एम कृष्णा राव, उप अभियंता श्री संतोष नेगी, स्वच्छता दीदी श्रीमती अलका सोंटाके, स्वच्छता प्रेरक श्री मिलिंद बारीक़ नगर के स्वच्छता दीदी एवं नगर कर्मचारी शामिल हुए, नगर अध्यक्ष ने यह पुरस्कार नगर के समस्त नागरिकों को समर्पित किया नगर की जनता का प्रयास एवं कर्मचारीयों का निस्वार्थ सेवा भाव से ही देश एवं प्रदेश स्तर मे अपना परचम लहराया है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here