Thursday, May 28, 2026
41.1 C
Raipur

CG NEWS : गांजा-शराब रेड, और जब्ती — “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 06.04.2026 को लैलूंगा और कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 5 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है ।

CG NEWS : सिहारधार में गांजा सप्लाई चेन पर लैलूंगा पुलिस का प्रहार — उड़ीसा से लाकर बिक्री कर रहे 3 तस्कर गिरफ्तार

CG NEWS : कल दिनांक 06.04.2026 को थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहारधार मेन रोड किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग व थैला लिए खड़े मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (1) दिलेश्वर यादव पिता लच्छी राम यादव उम्र 19 वर्ष, (2) पिण्टू यादव पिता गोमदो यादव उम्र 18 वर्ष एवं (3) गोमदो यादव पिता स्व. शोभाराम यादव उम्र 54 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया।

CG NEWS : पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 9.170 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,35,000 रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये बरामद किया गया। कुल जुमला मशरूका 4,45,000 रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक संतराम निषाद, जितेन्द्र कुर्रे, विनोद कुजुर एवं शशिभूषण उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CG NEWS : शहर में खपाने ले जा रहे थे अवैध शराब — कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा सहित 2 आरोपियों को दबोचा

CG NEWS : इसी कड़ी में कल थााना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 06.04.2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर केवड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 13 बीसी 1558 में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) अमित यादव पिता स्व. रामूलाल यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गौशालापारा रायगढ़ एवं (2) गणेश राम यादव पिता स्व. भुजबल यादव उम्र 59 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बोरी से कुल 52 पौव्वा देशी शराब (रोमियो मसाला 22 पौव्वा एवं शेरा प्लेन 30 पौव्वा) कुल 9.360 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 4,600 रुपये एवं वाहन की कीमत 70,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG NEWS : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

CG NEWS : “जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब एवं गांजा का कारोबार करने वाले तत्काल इस अवैध गतिविधि को छोड़ दें, अन्यथा कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GCF Jabalpur: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने जबलपुर में आंदोलन का बड़ा शंखनाद

GCF Jabalpur: जबलपुर: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने...

Janjgir-Champa Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार TI के साथ पांच SI और दो ASI का हुआ तबादला

Janjgir-Champa Police Transfer:जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट...

Related Articles

Popular Categories