Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Telibandha : मॉर्निंग वॉक बना काल, तेज रफ्तार कार ने 3...

Raipur Telibandha : मॉर्निंग वॉक बना काल, तेज रफ्तार कार ने 3 को रौंदा, 1 की मौत….

0
144

रायपुर |Raipur Telibandha : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हैं और मेकाहारा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब तीनों महिलाएं रोज़ाना की तरह टहलने निकली थीं। तभी एक अनियंत्रित कार तेज़ रफ्तार में आई और उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह हादसा न केवल लापरवाही की हद को दिखाता है, बल्कि राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल भी खड़े करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here