Korba News : RTI में भ्रामक जानकारी देने का आरोप, आवेदक ने जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल…

Parivesh

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा | Korba News : सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर एक बार फिर कोरबा जिले में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। RTI कार्यकर्ता विजय (बादल) दुबे ने पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा कार्यालय पर भ्रामक जानकारी देने और अपीलीय जांच प्रक्रिया में पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है।

विजय दुबे ने 8 मई 2024 को RTI के तहत गत वर्षों में प्राप्त आवेदनों की सत्यापित प्रतियां मांगी थीं। जनसूचना अधिकारी द्वारा असंपूर्ण और भ्रामक जानकारी देने पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रथम अपील दाखिल की, जिसकी सुनवाई 8 अगस्त 2024 को हुई।

जांच के लिए गठित टीम ने केवल अधिकारी पक्ष के बयान दर्ज किए और आवेदक को अवसर नहीं दिया। विजय दुबे ने 28 अप्रैल 2025 को पुनः शिकायती पत्र देकर नई जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभारी बीईओ प्रीति खैरवार द्वारा जानबूझकर गलत सूचना दी गई ताकि फर्जी डिग्रीधारी शिक्षकों की नियुक्तियों से जुड़े मामलों को छिपाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *