MP Crime News : शादी का झांसा, अश्लील तस्वीरें भेजकर तोड़ी सगाई….जानें पूरा मामला

Parivesh

डबरा | MP Crime News : मध्यप्रदेश के डबरा में एक युवती ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बदनामी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना देहात थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का कहना है कि 2019 में कोचिंग के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। युवक ने प्रेम और शादी का वादा कर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। हाल ही में जब पीड़िता की सगाई तय हुई तो आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें उसके मंगेतर को भेज दीं, जिससे रिश्ता टूट गया।

आरोपी ने पहले तो जाति का हवाला देकर शादी से इनकार किया और बाद में बातचीत बंद कर दी। पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *