Vidisha Accident : बारातियों से भरी पिकअप घाटी में पलटी, 4 की मौत…12 से ज्यादा घायल

विदिशा | Vidisha Accident : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में खुशियों से भरी एक शादी की बारात दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई, जब बारातियों से भरी एक पिकअप गाड़ी लटेरी क्षेत्र की आरी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाराती सिरोंज से शादी संपन्न कर इंदौर के महू लौट रहे थे। रात के अंधेरे और घाटी के तीखे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है – क्या बारातियों की सुरक्षा को लेकर हम सतर्क हैं?

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories