Narottam Mishra Statement: नरोत्तम मिश्रा का बयान दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पहली बार सामने आया है। भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन और तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और विरोध का गलत तरीका नहीं अपनाने की अपील की है।





