शादी के बाद विजय देवरकोंडा का बड़ा ऐलान! 44 स्कूलों के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी शादी के बाद एक खास वजह से सुर्खियों में हैं। 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने के बाद दोनों ने जहां निजी समारोह में अपने रिश्ते की नई शुरुआत की, वहीं अब उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया है।

पैतृक गांव में मनाया शादी का जश्न

शादी के बाद विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका और परिवार के साथ तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के बलमूर मंडल स्थित अपने पैतृक गांव तुम्मनपेट पहुंचे। यहां उनके घर पर सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया। गांव के लोगों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। नवदंपति ने सभी का आशीर्वाद लिया और उनका आभार जताया।

Read More : सरगुजा: भाजपा नेता के बेटे की फर्म सहित 2 दुकानों में चोरी, 1 लाख नगदी और नए कपड़े ले उड़ा चोर

शिक्षा को लेकर बड़ा संकल्प

गांव दौरे के दौरान विजय देवरकोंडा ने अपनी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि अचमपेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे की पढ़ाई में सहयोग देना है।

विजय ने कहा कि उनका अपने गांव से गहरा जुड़ाव है और वे यहां के विकास के लिए लगातार काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में उनका घर और खेती की जमीन है, इसलिए वे समय-समय पर यहां आते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

विजय देवरकोंडा के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस इसे एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल से सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

4 मार्च को होगा भव्य रिसेप्शन

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका ने उदयपुर में निजी समारोह में शादी की थी। अब 4 मार्च को वे वेडिंग रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

शादी की खुशियों के बीच समाज सेवा का यह कदम विजय देवरकोंडा को एक जिम्मेदार सेलिब्रिटी के रूप में स्थापित करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *