Saturday, August 15, 2026
Home Entertainment shahrukh -deepika : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज,...

shahrukh -deepika : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, सनसनीखेज आरोप, पढ़िए क्या है मामला

0
183
shahrukh -deepika
shahrukh -deepika

shahrukh -deepika : भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों डिफेक्टिव वाहनों की मार्केटिंग में शामिल हैं और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिम्मेदारी में साझेदार हैं। केस भरतपुर के मथुरा गेट थाने में दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

shahrukh -deepika : FIR वकील कीर्ति सिंह की याचिका पर दर्ज की गई। कीर्ति सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने जून 2022 में एक कंपनी की कार 23 लाख 97 हजार 353 रुपए में खरीदी थी। इस कार के ओवरटेक करते समय पिकअप नहीं लेने की समस्या थी, आरपीएम बढ़ जाता था और ओडोमीटर में “माल फंक्शन” का साइन दिखता था। 6-7 महीने के उपयोग के बाद कार में तकनीकी खराबी आने लगी, जिससे तेज़ चलाते समय आवाज और वाइब्रेशन होने लगे।

shahrukh -deepika : कंपनी ने समस्या स्वीकार करते हुए सुझाव दिया कि कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर 2000 आरपीएम की रेस पर एक घंटे तक चलाया जाए। इसके बावजूद समस्या बार-बार बनी हुई है और इससे वकील का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है।

shahrukh -deepika : कीर्ति सिंह के अनुसार FIR में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को भी शामिल किया गया है क्योंकि वे कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते जिम्मेदारी में बराबर के आरोपी हैं। मथुरा गेट थाने के ASI राधा किशन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।

shahrukh -deepika : इससे पहले राजस्थान में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कोटा कंज्यूमर कोर्ट में भी तलब किया गया था, पान मसाला में केसर होने के दावे और विज्ञापन से युवाओं को भ्रमित करने के आरोपों के चलते।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here