JEE Main : JEE Main में नकल का अनोखा तरीका: चप्पल में छिपाया मोबाइल, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया छात्र

JEE Main : भिलाई : छत्तीसगढ़ के Bhilai में Joint Entrance Examination Main (JEE Main) के दौरान नकल का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी ने चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई।

JEE Main : जानकारी के अनुसार, छात्र ने अपनी चप्पल को काटकर उसके अंदर मोबाइल फोन छिपा लिया था। परीक्षा के दौरान बायो-ब्रेक से लौटते समय उसके चलने के तरीके ने गार्ड का ध्यान खींचा। वह सामान्य तरीके से चलने के बजाय चप्पल घसीटते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, जिससे गार्ड को संदेह हुआ।

JEE Main : संदेह होने पर गार्ड ने उसे रोककर चप्पल उतरवाई और जांच की। जांच में पता चला कि चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छिपाया गया था। बताया जा रहा है कि छात्र ने वॉशरूम में जाकर यह व्यवस्था की थी। एंट्री के समय मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान उसने चप्पल उतार दी थी, जिससे वह पहले जांच से बच गया था।

JEE Main : घटना सामने आने के बाद सुरक्षा गार्ड ने तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद प्रबंधन ने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories